फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बुलेट पर सवार होकर एसएसपी ने किया निरीक्षण, सोते मिले पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार देर रात शहर में बुलेट पर सवार होकर सादे कपड़ों में शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अलग अलग जगहों पर तैनात 15 पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को लीव विदाउट पे का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार रात सिविल लाइंस, कोतवाली, गलशहीद, मुगलपुरा, नागफनी थाना क्षेत्र का बुलेट से निरीक्षण किया। इस दौरान थानों में तैनात संतरी रायफल दूसरी जगह रखकर सोते नजर आए। इनके अलावा पिकेट व चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी भी नदारद थे। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद पंद्रह पुलिस कर्मियों को लीव विदआउट पे का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें