फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के लिए सही वक्त पर कदम उठाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और पूरी तरह संतों के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे लेकर गंभीर हैं, सरकार सही समय पर उचित कदम उठाएगी। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अनिवार्य बुराई बताते हुए उन्होेंने कहा कि यह बुराई कुछ दिन साथ चलेगी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कुंभकरण को जगाने संबंधी बयान पर तंज कसते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अच्छी बात कि बहुत दिन बाद उद्धव को उत्तर भारत याद आ गया है।
होली डे रीजेंसी में प्रेस वार्ता में डा. पांडेय ने कहा कि राम मंदिर भाजपा के लिए आस्था का विषय है। 2019 का चुनाव पार्टी विकास योजनाओं के तीन करोड़ लाभार्थियों और नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को आगे रखकर ही लड़ेगी। जब उनसे पूछा गया कि मंदिर के लिए कानून बनाने को अपनी ही पार्टी की सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत क्यों आ गई तो उन्हाेंने साफ कहा कि वह इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दे सकते। अलबत्ता उनके भाव बयां कर गए कि नौ दिसंबर को मंदिर के लिए प्रस्तावित दिल्ली की महारैली सरकार पर दबाव बनाने के लिए नहीं बल्कि कोर्ट को ताकत दिखाने के लिए है। रामलला की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाकर संतों का गुस्सा शांत करने की कवायद पर उन्हाेंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर रहेगा। मुख्यमंत्री खुद इसे लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के तीखे हमलों पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अनिवार्य बुराई हैं और कुछ दिन तक साथ रहेंगे। बोले, वह चाहते हैं कि उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए तो वह हमदर्दी बटोर लें, पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। सरकार की योजनाओं से राजभर समाज भाजपा से जुड़ा है। कश्मीर मुद्दे पर उन्हाेंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के बारे में तो नहीं कहा जा सकता लेकिन जिस तरह महबूबा मुफ्ती ने सरकार बनाने का दावा पेश किया उसका कहीं न कहीं आतंकी कनेक्शन जरूर था। बोले, राज्यपाल ने सही कदम उठाया। उनकी अगुवाई में कश्मीर में आतंकियों का सफाया हो रहा है। सुषमा स्वराज के चुनाव लड़ने से इंकार करने पर डा. पांडेय ने कहा कि उन्हाेंने स्वास्थ्य कारणों से ऐसा कहा है। पार्टी बोर्ड जो फैसला लेगा वह उसका सम्मान करेंगी।

हर वर्ग की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
मुरादाबाद।
अयोध्या और फैजाबाद से मुस्लिम समाज के लोगों के पलायन की खबरों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अयोध्या से एक भी मुस्लिम परिवार ने पलायन नहीं किया है। मंदिर के लिए साधु संत जो आंदोलन और सम्मेलन कर रहे हैं वह पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन


स्वागत के लिए होटल पहुंचे भाजपाई
मुरादाबाद।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय अमरोहा से लखनऊ जाते हुए ट्रेन के इंतजार में कुछ देर मुरादाबाद रुके थे। उनके यहां आने की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। यहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की संरक्षिका प्रिया अग्रवाल ने टीका लगाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बैठक की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष कुमार गुप्ता, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, विशाल त्यागी, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें