फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जून को 125 जोड़ों का होगा विवाह-निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के पंचायत भवन परिसर में 10 जून को 125 जोड़े दांपत्य जीवन में दाखिल होंगे। नगर निगम प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने इसे लेकर तैयारी तेज कर दी है। प्राप्त आवेदनों की पड़ताल भी की जा रही है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने शनिवार को बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों को आवेदन के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 31 मई तक 198 आवेदन मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। नगर आयुक्त ने शनिवार को समीक्षा बैठक कर इसके सत्यापन की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर पड़ताल करें। जिससे किसी तरह की कोई शिकायत बाद में न आए। वास्तविक और पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए।
अपर नगर आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में कोई भी आवेदन सामूहिक विवाह के लिए नगर निगम कार्यालय में नहीं लिया जाए। जांच के बाद आवेदन पत्र प्रत्येक दशा में छह जून तक कार्यालय में अवश्य जमा करा दिये जाएं। उन्होंने बताया कि विवाह के दौरान प्रति जोड़े को 35 हजार रुपये खाते में, दस हजार रुपये का उपहार तथा छह हजार रुपये विवाह व खान-पान के कार्यक्रम के लिए दिए जाएंगे। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रथम, द्वितीय व सहायक नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, मुख्य अभियंता, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, सभी कर अधीक्षक तथा आवेदनों की जांच में लगाए गए सभी राजस्व निरीक्षक प्रथम व द्वितीय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें