फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाजार के आसमान छूने से खिले व्यापारियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली के त्योहार पर रंगों और पिचकारी का थोक और फुटकर बाजार में दो करोड़ से ज्यादा का सामान लोगों ने हाथो हाथ खरीद चुके हैं। आने वाले चार दिनों में यह व्यवसाय तीन करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद और बरेली रेंज के लिए यहां का थोक बाजार बड़ी मंडी है। होली के रंग और गुलाल हाथरस से लाए जाते हैं। जबकि पिचकारी गाजियाबाद और गुड़गांव से लाई जाती है। थोक कारोबारियों के मुताबिक चायनीज सामान की होली के बाजार में हिस्सेदारी दस फीसदी के आस-पास रहती है। कुछ स्प्रे और पिचकारी चायनीज होती है। ज्यादातर सामान को यही बाजार में बनाकर बेचा जाता है।

अभी आसमान छुएगा बाजार
रंगों और पिचकारी के थोक व्यवसायी वर्धन जैन के मुताबिक बच्चों में कार्टून के आकार की पिचकारी सबसे ज्यादा बेची जा रही है। फुटकर कारोबार करीब दो करोड़ रुपये के पार जा चुका है। आने वाले चार दिनों में रंग और पिचकारी का बाजार आसमान छूने की उम्मीद पर व्यवसायियों के बड़े वर्ग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


शाम बढ़ते ही बढ़ती है रौनक
रंगों के बाजार में शाम ढलते ही रौनक बढ़ जाती है। परिवार के साथ लोग खरीदारी करने निकल पड़ते हैं। सिर्फ रंग और पिचकारी ही नहीं, बल्कि कैप, मुखौटे, कृत्रिम बाल, स्प्रे भी जमकर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें