फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में नौ स्थानों पर रोकी गईं ग्यारह ट्रेनें, नौ हजार यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
मूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर पटरी पर बैठे किसान
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखीमपुर की घटना और कृषि कानूनों के विरोध में रेल मंडल में किसानों के रेल रोको आंदोलन का खासा असर देखने के मिला। नौ स्थानों पर ग्यारह ट्रेनें रोकी गईं जिसमें तीन स्थानों पर किसानों ने ट्रेन रोकी, जबकि छह स्थानों पर रेलवे ने ही एहतियातन ठहरना उचित समझा। वहीं कई स्थानों पर किसान नेता सांकेतिक प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपकर वापस लौट गए। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला।
विज्ञापन

इस बीच रेलवे के नौ हजार यात्री परेशान रहे। बिजनौर और नगीना में ट्रेनों को तकरीबन ढाई घंटे ठहरना पड़ा। कई यात्रियों ने रेल मदद पर शिकायत भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मुरादाबाद के हकीमपुर स्टेशन के पास फलेदा फाटक पर किसान एकत्र हो गए, उन्होंने फाटक को बंद नहीं होने दिया। इसके कारण गाड़ी संख्या 04687 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को हकीमपुर स्टेशन पर साढ़े बाहरह बजे से 1.15 बजे तक रोका गया। साथ ही गाड़ी संख्या 05036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस लोदीपुर-बिशनपुर रेलवे स्टेशन पर 36 मिनट खड़ी रही। मूंढापांडे में किसानों ने गाड़ी संख्या 02369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को 12.50 बजे से 01.25 बजे तक रोका। मंडी धनौरा में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर आकर गाड़ी संख्या 04334 गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन को 14 मिनट तक रोके रखा। नजीबाबाद के पास मौजमपुर नारायण स्टेशन पर किसानों के कारण और अंबाला मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शन के चलते चार ट्रेनें बिजनौर, किरतपुर, लक्सर और रुड़की स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। गाड़ी संख्या 04229 प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस नगीना में दो घंटे खड़ी रही। गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 04048 दिल्ली-कोटद्वार जनशताब्द एक्सप्रेस बिजनौर में दो घंटे रुकी। अंबाला में प्रदर्शन के चलते लक्सर स्टेशन पर रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को और रुड़की में 02317 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को कोच में ही पानी, खाना आदि भी उपलब्ध कराया। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 02317 में 1317 यात्री, रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 1086 यात्री, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 757 यात्री, दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस में 50 यात्री, सहरसा-अमृसर एक्सप्रेस में 1400 यात्री, काठगोदाम- दिल्ली एक्सप्रेस में 1100 यात्री, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस में 992 यात्री, प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में 867 यात्री और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 1250 यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें