मंडी धनौरा (अमरोहा)। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पबद्घ है। सरकार किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। वह कृषि कंपनी की ओर से आयोजित कृषि मेले के उद्घाटन के मौके पर विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रों को भी देखा।
चांदपुर रोड पर स्थित शक्तिमान कंपनी के मेले में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीति व नीयत दोनों साफ है। सरकार किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले साल सत्ता संभालते ही चीनी मिलों पर किसानों के बकाया करोड़ों रुपये का भुगतान कराया। फसल बीमा योजना के जरिए किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक तोताराम, सचिन कुमार, मनु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह आदि रहे।