फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिवाली पर लोगों को शुद्ध और ताजा सामान मिले इसके लिए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू होगा। जिसमें मिलावटी खाद्य पदार्थों, दूध, तेल समेत सामानों की जांच की जाएगी। जांच के लिए नमूने लेबोरेटरी में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग आज से छह नवंबर तक अभियान शुरू करेगा। ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थ पर अंकुश लग सके। त्योहार पर मिलावटी सामान खरीदने की विवशता न रहे। अभिहित अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों, दूध और तेल समेत अन्य सामान शुद्ध रहे। इसके लिए दुकान और कारखानों में निरीक्षण करेंगे। चर्चित कारोबारियों के यहां छापेमारी की जाएगी। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। नमूनों को एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम खराब सामानों को तत्काल नष्ट कराएगी। उन्होंने कहा कि शुद्धता और ताजे सामान को ही खरीदें। क्योंकि नागरिकों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। इस तरह के साजिश में शामिल दुकानदार और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें