फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ या इलाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं मोदी!

Tue, 02 Jul 2013 06:33 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट को लेकर चल रही अटकलों को मंगलवार को नया मोड़ मिल गया। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बयान दिया है कि मोदी उत्तर प्रदेश में लखनऊ या इलाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी मंडल की समीक्षा करने पहुंचे यूपी बीजेपी के सह-प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड लीडर नरेंद्र मोदी लखनऊ या इलाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी लोकप्रिय नेता हैं और कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

मोदी के लिए बनारस सीट पर भी विचार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, अपरिहार्य स्थितियों में वह फैजाबाद से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

कई दिग्गज बदलेंगे सीट
एक तरफ मोदी की यूपी में आने की चर्चा जोरों पर है, तो भाजपा में अंदरखाते में कई बदलावों की चर्चा चल रही है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक कई बड़े नेता अपनी मौजूदा सीटों को बदलकर जोरदार सीटों पर काबिज होना चाहते हैं।
विज्ञापन


वरुण सुल्तानपुर, तो जोशी जाएंगे कानपुर!
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, वरुण गांधी का सुल्तानपुर से टिकट तय हो चुका है। इसके अलावा, मुरली मनोहर जोशी बनारस छोड़कर कानपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। खबर है कि जोशी की जगह लेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी अपनी मौजूदा सीट छोड़कर अमरोहा लोकसभा सीट से दावेदारी ठोंक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें