फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल मोदी के बल पर कूद रही है भाजपा: आजम खां

Fri, 12 Apr 2013 10:30 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा आज के समय में सिर्फ नरेंद्र मोदी के बल पर कूद रही है। भाजपा और एनडीए में बड़ा फर्क है। उक्त विचार गुरुवार को उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहे।
विज्ञापन


वह लखनऊ के बाराबांकी इलाके में अपशिष्ट प्रबंधन योजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

आजम खां बोले, केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। हाल यह है कि सीबीआई द्वारा की गई कई जांचों पर सुप्रीम कोर्ट ने सवालिया निशान लगाते हुए इन मामलों के दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के इस रवैये से जनता का अब सीबीआई से भरोसा उठता जा रहा है।

1984 में सिखों पर हुए दंगों के दोषी जगदीश टाइटलर को सीबीआई द्वारा जांच में क्लीन चिट देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सीबीआई को इस केस को चलाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब लगातार दो बार के चुनावों में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज मनमोहन सिंह तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनने का टेंडर डाल चुके है।

आजम खां ने कहा कि लोग आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी उंगली उठा रहे है।

उन्होंने संजय दत्त का नाम लिए बगैर कहा कि जब एक फिल्म अभिनेता की सजा माफ करने पर इतना हो हल्ला हो सकता है तो अफजल गुरू की फांसी की सजा भी माफ करनी थी।
विज्ञापन


उन्होंने अंत में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें