फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब विधायकों में लगी मुलायम के पैर छूने की होड़

Fri, 19 Jul 2013 12:09 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राजभवन के ऐतिहासिक गांधी सभागार में सुबह से गहमा-गहमी थी। शपथ ग्रहण का वक्त 10 बजे था लेकिन नौ बजे से ही आमंत्रित अतिथि पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


मंत्री, विधायक और कुछ बड़े अधिकारी गांधी सभागार में ऐसी कुर्सियां तलाशने में जुटे थे जहां नेताजी (मुलायम सिंह) और अखिलेश यादव की निगाह उनके ऊपर पड़ जाए। साथ ही सभी की उत्सुकता यह जानने में थी कि कौन-कौन शपथ ले रहा है।

जिन चार मंत्रियों ने शपथ ली उनके नामों की चर्चा तो थी लेकिन जब तय समय पर समारोह शुरू नहीं हुआ तो खुसर-पुसर होने लगी कि कहीं कुछ ‘चेंज’ तो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


‘सस्पेंस’ करीब पौने ग्यारह बजे तक समाप्त हुआ जब समारोह का संचालन कर रहे मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों का ऐलान किया।

साढ़े नौ बजे के करीब आगे की सभी कुर्सियां लगभग भर चुकी थीं। प्रमुख सचिव गृह समेत कई आला अधिकारियों को पीछे की पंक्तियों में बैठने की जगह मिली।

समारोह शुरू होने से थोड़ी देर पहले ही पहुंचे डीजीपी देवराज नागर को राजभवन के सुरक्षाकर्मियों ने आगे बैठाया। जन-गण-मन की धुन बजाने के लिए पुलिस बैंड हमेशा की तरह मुस्तैद था।

इंतजार था तो बस राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समारोह में पहुंचने का। लगभग 10.35 बजे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव गांधी सभागार में पहुंचे। आगे की सीटों पर बैठे मंत्रियों में मुलायम सिंह यादव का पैर छूने की होड़ लग गई। कुछ विधायकों ने भी लपककर मुलायम से आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री 10.39 बजे गांधी सभागार में पहुंचे। राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल की अनुमति से औपचारिक रूप से समारोह का श्रीगणेश हुआ।

सबसे पहले शपथ लेने पहुंचे नारद राय ने शपथ ग्रहण करने के बाद मंच पर ही राज्यपाल बी एल जोशी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैर की तरफ हाथ बढ़ाया तो दोनों उनसे हाथ मिलाया।

कैलाश ने राज्यपाल व सीएम हाथ मिलाया जबकि राममूर्ति वर्मा व गायत्री प्रजापति ने मुख्यमंत्री के पैर छुए। मंच से उतरने के बाद शपथ लेने वाले चारों मंत्रियों ने आगे की पंक्ति में बैठे में मुलायम और शिवपाल सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

समारोह के बाद अन्य मंत्री व विधायकों में पैर छूने की होड़ लगी रही। शिवपाल करीब पौने दस बजे ही राजभवन पहुंच गए थे इसलिए ज्यादातर मंत्री व विधायक उन्हें ही घेरे रहे।
विज्ञापन


बीच-बीच में राज्यमंत्री पवन पांडेय समेत कुछ अन्य मंत्री व विधायक उनके पैर छूने पहुंचे। सपा प्रमुख सभी से काफी गर्मजोशी से मिले और हाल-चाल पूछते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें