फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर बाइक भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव निवासी अनुज सिंह (30) मंगलवार की दोपहर खैरा से चुनार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोनभद्र के सुकृत निवासी राजू कुमार (27) अपने साथी संजय कुमार सिंह (40) निवासी बरईपुर थाना अदलहाट के साथ चुनार की तरफ से आ रहे थे। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाया। तब तक राजू कुमार ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें