फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जन्मदिन पर हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर स्थित गलरा गांव के पास रविवार को दो बाइकों की टक्कर के घायल युवक की रात में मौत हो गई। रविवार को ही उसका जन्मदिन था। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के पवारी कला निवासी रोहित (26), बबुलेश (28) और बंजारी कला निवासी शिव कुमार केशरी (19) एक बाइक से रविवार को ड्रमंडगंज से बंजारी की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर हाटा हनुमना मऊगंज मध्य प्रदेश निवासी अशोक साकेत (30) अपने जीजा राजेश (30) के साथ हलिया से हनुमना जा रहे थे। गलरा गांव के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई थी। हादसे में अशोक साकेत की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर पीएचसी ले शिवकुमार को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया।
देर शाम को शिव कुमार की ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और रविवार को ही उसका जन्मदिन था। बेटे की मौत से मां पार्वती बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में घायल शिवकुमार की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें