फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पानी भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार शाम बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से अज्ञात युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के गार्ड मदन लाल ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पीआरवी के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे से युवक का शव बाहर निकलवाया। आशंका जताई जा रही है कि युवक शौच के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज की ओर गया होगा। बारिश के कारण वहां बने गड्ढे में पानी भरा था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
आस-पास के लोगों के अनुसार, युवक अपराह्न करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास देखा गया था। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के साथ घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें