फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैर फिसलने से कुंए में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के हरदी सहिजनी गांव में शनिवार शाम कुएं में गिरने से विवेक चौहान (22) पुत्र नागेंद्र चौहान की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदी सहिजनी गांव निवासी विवेक चौहान शनिवार शाम घर के बगल स्थित कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विवेक अविवाहित था और दूसरे प्रदेश में जाकर दीवारों की पेंटिंग का काम करता था। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। पिता नागेंद्र चौहान, मां सीता और बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पैर फिसलने से कुएं में गिरने के कारण युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें