फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के विरहिया पट्टी में मंगलवार को शाम को करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिजन उसे पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के हनुमना थाना क्षेत्र के मुरहना गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार अपने फूफा शिवशंकर मौर्य के यहां सोनगढ़ा गांव के विरहिया पट्टी में एक सप्ताह से आए हुए थे। मंगलवार को शाम को स्नान करने जा रहे थे। दरवाजा के पास पहुंचे थे कि बिजली का तार कटा होने के कारण करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें पीएचसी केंद्र हलिया लेकर गए। जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आकर झुलसे युवक को उसके परिजन स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए थे। जिसे मृत घोषित कर दिया गया। हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें