मिर्जापुर। अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए रविवार को जिले में चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में 18 वारंटी और पांच अन्य आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान कोतवाली शहर पुलिस ने तीन, कोतवाली कटरा ने दो वारंटी और एक अन्य, विंध्याचल ने दो, कोतवाली देहात ने एक, कछवां ने चार वारंटी और एक अन्य, चुनार ने चार, जमालपुर ने एक वारंटी और एक अन्य तथा संत नगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। वहीं मड़िहान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को पकड़ा। संवाद