फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के सरसों गांव में बुधवार की रात को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सरसों सेमरी गांव जंगल व पहाड़ से करीब होने के कारण किसानों द्वारा बोई गई, फसल को आवारा पशु व नीलगाय नुकसान पहुंचाते हैं। पशुओं से फसल को बचाने के लिए बहुतायत संख्या में किसान रात को अपने खेतों की रखवाली करते हैं। बुधवार की रात सरसो गांव निवासी आशीष कोल (22) रेलवे पार खेत की रखवाली कर रहे अपने पिता जीतलाल कोल को खाना खाने के लिए घर से बुलाने के लिए जा रहा था। मानव विहीन रेलवे लाइन पार करते समय रेलवे लाइन ट्रैक पर मोड़ होने के कारण आ रही ट्रेन दिखाई नहीं दी। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने में रात भर परेशान रही। शुक्रवार की सुबह शव का पहचान होने के बाद पुलिस शव को राजगढ़ पुलिस चौकी ले आई। विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। ट्रक चलाता था। बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें