फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शास्त्री पुल से कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से शनिवार को सुबह एक युवक गंगा में कूद गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के भारतीपुर निवासी आलोक (22) पुत्र स्व. रमाशंकर बचपन से अपने ननिहाल में रहता था। शनिवार को सुबह टहलने निकला था। इस दौरान वह शास्त्री पुल से गंगा नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे पुल से कूदते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद पुल से 100 मीटर दूर गंगा नदी से उसे बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आलोक के मामा धनंजय सिंह ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। आलोक पांच भाइयो में दूसरे नंबर पर था। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा था। शनिवार को सुबह उसने पुल पर से छलांग लगा दी और गंगा नदी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें