फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आदिशक्ति के दरबार में तीसरे दिन भी उमड़े देवी के उपासक

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को आदिशक्ति के दरबार में देवी भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दर्शनकर परिवार के लिए मंगल कामना की। भोर से देर रात तक विंध्यधाम, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। विंध्यधाम की गलियों भोर से देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। माता की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहा। किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर की छत पर साधक विधि-विधान से साधना में जुटे रहे। त्रिकोण परिक्रमा करके श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। सेल्फी पॉइंट के पास अंधेरा, पर्यटक निराशा
विज्ञापन

भारत का मानक समय विंध्याचल से लिया जाता है। यहां सेल्फी पॉइंट बनाने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। साल 2007 में भूगोलविदों का एक दल विंध्याचल के अमरावती चौराहे के पास स्थित स्थल को मानक समय चिह्नित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें