फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेज गति से करें काम : एडीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के एडीआरएम (इन्फ्रा) नवीन प्रकाश ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सड़क मार्ग से दोपहर में पहुंचे एडीआरएम ने सबसे पहले नए स्टेशन भवन के मानचित्र का अवलोकन किया। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काम पर संतोष व्यक्त करने के साथ ही इसकी गति बढ़ाने के लिए अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास व संबोधन कार्यक्रम के लिए चयनित स्थल मनोरंजन सदन मैदान को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि वहां तक आवागमन वाले रास्तों पर पड़ी गिट्टी, बालू, लोहे आदि निर्माण सामग्री दो दिन में हटवाने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यूपीपीसील के ट्रांसफार्मर को कहीं और लगवाने का भी निर्देश दिया। एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक को निर्माण कार्य के दौरान किसी यात्री को असुविधा नहीं होने देने की हिदायत दी। इस दौरान डिप्टी सीपीएम दीपक भारद्वाज, आरपीएफ प्रभारी मो. सालिक आदि मौजूद रहे।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें