फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत विभिन्न योजनाओं से जुड़ रही महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबी कालेज में शनिवार को मिशन शक्ति-तीन के तहत महिलाओं के सशक्तीकरण व स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाएं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस अभियान के तहत सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं शहरी, ग्रामीण इलाकों की महिलाओं और छात्राओं को रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी दे रही हैं। इसके चलते उनको लघु व कुटीर उद्योग, जैविक खेती, मास्क बनाने संग ड्रेस व ज्वेलरी डिजाइनर से जुड़े कार्य सिखाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्र ओझा ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत समस्त कल्याणकारी तथा संरक्षण संबंधी योजनाओं को उत्तर प्रदेश की अंतिम महिला तक पहुंचाना है। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। धन्यवाद डॉ रेनुरानी सिंह ने ज्ञापित किया। डॉ. श्यामलता सिंह, डॉ. जया द्विवेदी, डॉ. अशोक कुमार सिंह चन्देल, डॉ मकरन्द जायसवाल, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. नम्रता मिश्रा, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. प्रतिमा भारतीय, डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. अंशु, डॉ. धनज्ञय सिंह, डॉ. कुंजन मिश्रा सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें