फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान - 4 के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं की सुनवाई की। साथ ही समस्याओं के अविलंब समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव, सहायता व कानूनी सहायता आदि पर दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें 35 से ज्यादा महिलाओं व बालिकाओं ने जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने निस्तारण के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कुमारी उषा मौर्या व शिवानी मौर्या निवासी थानापुर पहाड़ी ने अपनी- अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चंद्रावती देवी, प्रतीक्षा एवं ज्योति ने प्रताड़ना से संबंधित शिकायत की। जिसे जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल फोन पर वार्ता कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई के लिये कहा। अंजना निवासी महुवारी कला ने बताया कि आयरन की गोली व सिरप व अन्य दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैैं। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। चंद्रकला गौतम ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की सुविधा के लिये सेनेटरी पैड आदि के निस्तारण के बाबत इंसीनिरेटर लगवाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें