चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली-चुरामनपुर संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह टहलने निकली महिला को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दिया। ग्रामीणों ने महिला के परिवारीजनों को सूचना दी।
क्षेत्र के रुदौली गांव निवासिनी प्रभावती देवी (55) पत्नी लोरिक यादव सुबह पांच बजे घर से सड़क पर टहलने के लिए निकली थी। रास्ते में रुदौली-चुरामनपुर संपर्क मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वृद्धा के ऊपर वाहन चढ़ाते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गया था। राहगिरों ने सड़क पर महिला का शव पड़ा देख कर पुुलिस को सूचना दिया तब तक ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। वृद्धा की मौत से घर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे अदलपुरा चौकी प्रभारी जयदीप सिंह महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।