फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के बाथरुम में गिरने से महिला दर्शनार्थी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिहार के मोतिहारी से दर्शन करने के लिए विंध्याचल आई महिला दर्शनार्थी की बुधवार की रात होटल के बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारन मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर तेलियापट्टी वार्ड नंबर तीन की निवासी गीता पांडेय (56) पत्नी राजकुमार दो दिसंबर को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। वह नगर के एक होटल में ठहरीं थीं। बुधवार की रात को होटल के बाथरूम में गिर गईं। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुजारी ने उनके परिजनों को सूचना दी। बृहस्पतिवार को परिजन आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें