फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त सेवन से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
विज्ञापन

मिर्जापुर। राजगढ़ के बार्डर पर स्थित सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के सहदेईया गांव में बृहस्पतिवार की रात को महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शांति देवी (40) पत्नी स्व. अशोक बिंद के पेट में फोड़ा हुआ था। इससे वह परेशान चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो पुत्र दीपक और पंकज है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें