फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला की मौत, मायके वालों का आरोप- चेहरा पड़ गया था काला, कान के पास बह रहा था खून

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में शालू निषाद (21) की मौत हो गई। मामले में मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के लुठाकला गांव निवासी शालू निषाद (21) की शादी दो वर्ष पहले चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया निवासी दिलीप निषाद के साथ हुआ था। दोनों को छह महीने का पुत्र है। रविवार को शालू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर में मौत की सूचना मिलने पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शालू के चाचा रामदास साहनी ने बताया कि ससुराल वालों ने हत्या की है। रविवार सुबह मौत हो गई। दोपहर में मौत की सूचना दी गई। बताया कि पेट दर्द के बाद मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि शालू का चेहरा काला पड़ गया था। पीछे कान के पास से खून निकल रहा था। ससुराल वाले दो महीने से शालू से बात नहीं करने दे रहे थे। कह रहे थे ओझा ने बात करने से मना किया है। दहेज में दो महीने पहले अपाचे बाइक की मांग की गई थी। न देने पर ही शालू की हत्या कर दी गई। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें