फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेकाबू कार ने पैदल चल रहे को मारी टक्कर, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज-हलिया मार्ग पर बरी गांव के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हलिया। थाना क्षेत्र के लालगंज- हलिया मार्ग पर बरी गांव के पास सोमवार को दोपहर बाद अनियंत्रित कार की टक्कर से पैदल जा रहे एक किशोर और युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी ले जाकर थाने में खड़ा कर दी। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। जहां किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल को हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलिया गांव निवासी इस्माइल का पुत्र मुख्तार मोहम्मद (15) किसी काम से बरी गांव गया था। लौटते समय मिर्जापुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। आगे पैदल जा रहे हलिया कस्बा निवासी राहुल (19) को टक्कर मारते हुए बसुहरा गांव निवासी शिवचरन की बाइक में भी टक्कर मार इी। सूचना पर पहुंची पुलिस मुख्तार मोहम्मद और राहुल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। कार चालक गाड़ी लाकर थाने पर खड़ा कर दिया। मुख्तार अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पुत्र की मौत की बात सुनकर पिता बेहोश हो गए। माता ईश्वरी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अनियंत्रित कार की टक्कर से किशोर की मौत होे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें