मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र खचहां गांव में सोमवार की रात खाना बनाते समय आग लगने से एक महिला झुलस गई। परिजन आग को बुझाकर उसे सीएचसी लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के खैरा कला दुबार निवासी राजकुमारी (30) की शादी 2008 में मड़िहान थाना क्षेत्र के खचहां निवासी शिवशंकर सिंह से हुई थी। सोमवार की रात को खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। परिजन आग बुझाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे मायके वाले भी पहुंच गए। राजकुमारी के पिता राजेश्वर प्रसाद निवासी खैरा कला दुबार लालगंज ने देर रात थाने पर तहरीर दी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमारी को एक पुत्र 11 वर्षीय हर्ष, पुत्री 10 वर्षीय हर्षिता हैं।