फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के महुगढ़ गांव के पास बुधवार की शाम बकरी चरा कर घर लौट रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुगढ़ गांव की शांति (40) सिवान में बकरी चराने गई थी। शाम को घर लौटते समय महुगढ़ गांव के पास एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पति मजदूरी करता है। पीएचसी के डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि घायल महिला को लेकर परिजन अस्पताल आए थे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें