फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: घायल मिला विलुप्त प्रजाति का सफेद उल्लू, अस्पताल में कराया गया इलाज

Tue, 23 Nov 2021 09:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

डीएफओ पीएस त्रिपाठी ने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है। जल्दी ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
मिर्जापुर में मिले विलुप्त प्रजाति के उल्लू को दिखाते वन विभाग के दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के विजयपुर स्थित पं. महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में मंगलवार की सुबह एक सफेद उल्लू घायलावस्था में मिला। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य सुनील कुमार दुबे और डॉ. मनीष चतुर्वेदी ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन दरोगा विंयेंद्र कुमार यादव व वन रक्षक पिंटू लाल यादव ने विलुप्त प्रजाति के सफेद उल्लू का उपचार पशु अस्पताल विजयपुर में कराया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए। डीएफओ पीएस त्रिपाठी ने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है। जल्दी ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सफेद रंग के उल्लू को देखने के लिए मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें