फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Tue, 23 Nov 2021 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिव शंकरी धाम फ्लाईओवर के ऊपर परसोधा के पास कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी। गोली ट्रक चालक के कंधे में लगी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव(35) पुत्र हरीनाथ यादव ट्रक लेकर चुनार के शिवशंकरी फ्लाईओवर के पास से गुजर रहा था। मंगलवार तड़के तीन बजे कार सवार बदमाशों ने ट्रक रोका। इसके बाद चालक को गोली मार दी।

गोली ट्रक चालक वीरेंद्र के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गई। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, चुनार रामानंद राय, अदलहाट, चुनार थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। जिले में गोली चलने की वारदात का लगातार दूसरा दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें