सिद्धनाथ की दरी पर रविवार को प्राकृतिकवादियों का आनंद उठाते सैलानी।- संवाद।
- तेज जलप्रवाह से एक सितंबर से बंद था पर्यटन केंद्र, अनुमति मिलते ही छह दिन बाद पहुंचे सैलानी
सक्तेशगढ़। पिछले दिनों भारी बारिश के बाद उफनते जलप्रवाह के चलते छह दिनों से बंद बाबा सिद्धनाथ दरी रविवार को फिर सैलानियों के लिए खोल दिया गया। अनुमति मिलते ही सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई। सूना पड़ा पर्यटन केंद्र एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो उठा।
परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों ने पूरे दिन पहाड़ों से गिरते पानी, घनी हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। दरी चालू होने से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पर्यटकों से तेज बहाव और फिसलन वाले स्थानों से दूर रहने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की है।
चुनार रेंजर आनंद शेखर ने बताया कि अत्यधिक पानी गिरने से बाबा सिद्धनाथ दरी को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया था। स्थिति सामान्य होने पर रविवार से इसे दोबारा सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।