फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। इसके लिए 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए आनलाइन पंजीयन 15 मार्च से ही शुरू है। किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। किसानों को गेहूं का भुगतान आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की पहल आरंभ की गई है। इस वर्ष खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 32 और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित कुल 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा विकास खंड सिटी के मंडी परिसर में प्रथम व द्वितीय, कोन में पीडीएस गोदाम मुजेहरा कला, गैपुरा छानबे में पीडीएस गोदाम भटेवरा, मझवां में पीडीएस गोदाम जलालपुर और पहाड़ी में पीडीएस गोदाम टोंगा में केंद्र बनाया गया है। विकास खंड लालगंज में पीडीएस गोदाम खजुरी लालगंज और पीडीएस गोदाम मवईकला हलिया, विकास खंड मड़िहान में पीडीएस गोदाम कलवारी मार्ग पटेहरा, पीडीएस गोदाम पचोखरा राजगढ़, नरायनपुर में पीडीएस चुनार चचेरी मोड़, जमालपुर में पीडीएस गोदाम रानीबाग और अहरौरा मंडी परिसर में बनाया गया है। वहीं भारतीय खाद्य निगम द्वारा नवीन मंडी परिसर मीरजापुर और नवीन मंडी परिसर अहरौरा में क्रय केंद्र खोला गया है। इसके साथ ही पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। हालांकि इसके लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
सहायता के लिए संपर्क करें
गेहूं खरीद या पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें