फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेंगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल-कोलकाता और आगरा कैंट-कोलकाता के बीच दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए होगा। इससे कोलकाता जाने वाले जिले के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल 21 जुलाई से 29 सितंबर तक हर मंगलवार को 11 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचेगी और 12 बजकर 32 मिनट पर प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। यह मिर्जापुर स्टेशन पर रात आठ बजे पहुंचेगी और आठ बजकर दो मिनट पर रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक कुल 10 फेरों के लिए संचालित होगी। यह भी मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचेगी और 12 बजकर 32 मिनट पर बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 24 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक चलेगी, जो मिर्जापुर में रात आठ बजे आएगी और आठ बजकर दो मिनट पर रवाना होगी। इन दोनों विशेष ट्रेनों के संचालन से मिर्जापुर सहित विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को कानपुर, आगरा और कोलकाता के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। त्योहारों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें