छानबे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छानबे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचते देखे गए। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
विधायक राहुल कोल के निधन के पश्चात खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कॉंग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
Trending Videos
15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान
- फोटो : अमर उजाला
15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान
जिगना प्राथमिक विद्यालय चेहरा के बूथ संख्या 408 की मशीन खराब होने से 15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान। लालगंज के तुलसी प्राथमिक विद्यालय बूथ नम्बर 31 में भी ईवीम खराब होने के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ।
निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
छानबे विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इस उप चुनाव के लिए कुल 1956 चुनाव कार्मिकों की तैनाती हुई है। इसके साथ ही 42 माइक्रो आब्जर्बर भी तैनात किए गए हैं। छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 191373 पुरुष मतदाता व 172375 महिला मतदाता हैं। 26 अन्य मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशियो 901 है तथा ईपी रेशियो61.02 है। इस चुनाव के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इसमें बापू उपरौध इंटर कालेज में बूथ संख्या 37, प्राथमिक विद्यालय देवहट ड्रमंडगंज में बूथ संख्या 105 व 106 शामिल हैं। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय खजूरी बूथ संख्या 38 को सखी बूथ या पिंक बूथ बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05442- 253631 है। इसके अतिरिक्त सी- विजिल एप या पोर्टल पर भी अपलोड कर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।
बूथों की हो रही वेबकास्टिंग
मिर्जापुर। विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के सभी 444 बूथों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग करेगा। मतदान के लिए 1200 निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती की गई है। इस विधानसभा सीट में 444 बूथ हैं जिनमें क्रिटिकल बूथों की संख्या 57 और वर्नलेबल बूथों की संख्या 13 हैं। मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों के लिए 44 छोटी बस और 83 बड़ी बस का प्रयोग किया जाएगा। इस सीट पर दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2852 है । जोनल मजिस्ट्रेट चार होंगे और चार बूथ वाले केंद्र चार हैं।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को छानबे उपचुनाव के चलते मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वे बूथ संख्या 438 महोखर प्राथमिक विद्यालय पहुंची। वहां मतदान कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की और उनको मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। डीएम करनी भावा स्कूल के मतदान केंद्र भी पहुंचीं। वहां बूथ एजेंट को लेकर मतदान केन्द्र पर फटकारा लगाई। कहा कहा- एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें।
लालगंज प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर दिव्यांग भी मतदान करने पहुंचे। जौ बजे तक 10.14 प्रतिशत मतदान हुआ।