लोक निर्माण विभाग प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से वीरेंद्र कुमार को मिर्जापुर मंडल का महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसी तरह से सर्वसम्मति से जल निगम के चालक सिपाहीलाल को चालक महासंघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। उक्त मनोनयन पर रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ ने हर्ष जताया।
लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में मनोनीत मिर्जापुर मंडल महामंत्री के स्वागत उपरांत हुई बैठक की अध्यक्षता करते राजकीय वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्र ने सभी विभागों में सरकारी वाहन होने के बावजूद प्राईवेट वाहन लगाकर कार्य लिए जाने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा विभाग द्वारा समय-समय पर सरकारी वाहनों का मरम्मत आदि न कराए जाने पर वाहन कबाड़ बनकर रह गए हैं। ऐसे वाहन कब और कहां खड़े हो जाएंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होने कहा कोई भी चुनाव आते ही विभाग को सरकारी वाहन की याद आ जाती है। बैठक का संचालन जिला मंत्री दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान प्रेमनाथ, मनीष यादव, अशोक यादव, बद्री यादव, मंशा बिंद, सिपाही लाल, रामविलास, रमाशंकर, श्रीनाथ, रामजियावन, रामसुभग, यशवंत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, कन्हैयालाल, प्रमोद कुमार यादव, प्रेमचंद, विनय श्रीवास्त, राकेश सिंह व रामकिशुन आदि चालक उपस्थित रहे।