फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindhyachal mandir: श्रद्धालुओं से पटा मां विंध्यवासिनी मंदिर, जनेऊ व मुंडन संस्कार के लिए लगा रहा रेला

Wed, 24 May 2023 02:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के साथ ही लोग मुंडन व जनेऊ संस्कार कराने में जुटे रहे। कल रात से आस्था धाम में लोग पहुंचने लगे थे। सुबह होते होते मंदिर क्षेत्र स्थित सभी होटल और धर्मशाला श्रद्धालुओं से भर गए। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से पटा मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र होने की वजह से बुधवार को आस्था धाम विंध्याचल श्रद्धालुओं से पटा रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के साथ ही लोग मुंडन व जनेऊ संस्कार कराने में जुटे रहे। कल रात से आस्था धाम में लोग पहुंचने लगे थे। सुबह होते होते मंदिर क्षेत्र स्थित सभी होटल और धर्मशाला श्रद्धालुओं से भर गए। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान ध्यान के बाद लोग मंदिर की ओर पहुंच रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Birthday: बनारस, काशी और अस्सी से वाराणसी तक का सफर, जन्म और पुनर्जन्म के चक्र से मिलती है मुक्ति

विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी - फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के साथ ही लोग छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार कराने में जुटे रहे। माता दरबार में उमड़ी भीड़ के चलते नवरात्रि जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद आलू की सुरक्षा व्यवस्था नगण्य रही। नाम मात्र के सुरक्षाकर्मियों के अलावा श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष के नेतृत्व में पंडा समाज के लोग श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें