फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की खुशियों के बीच पसर गया मातम

Mon, 22 May 2023 06:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के थानीदास के पास हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में चकमानो उर्फ दरगाह निवासी मिश्रीलाल राजभर की मौत हो गई। वो बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जून को बेटी की शादी होनी थी। पिता बड़े जोर-शोर से बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे, लेकिन तब शायद ही किसी ने सोचा हो कि बेटी की डोली से पहले पिता की अर्थी उठ जाएगी। पिता के शव से लिपटी बेटी बार-बार कहती रही - पापा, अब हमको कौन विदा करेगा?

विज्ञापन


मधुबन थाने के चकमानो उर्फ दरगाह निवासी मिश्रीलाल राजभर (52) चचेरे भाई बबलू राजभर के साथ बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। मिर्जापुर जिले के थानीदास के पास हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में मिश्रीलाल राजभर की मौके पर मौत हो गई। होनी वाली दुल्हन के पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मिश्री लाल की मौत से उनकी पत्नी ,पुत्र अनिल राजभर एवं पुत्री ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जयमाल के दौरान दूल्हे ने की ऐसी हरकत, गुस्से से तमतमाई दुल्हन, शादी से किया इनकार

विज्ञापन

जिस परिवार में बेटी का शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं, सड़क हादसे ने उस परिवार की सारी खुशियां पलक झपकते ही छीन लीं। शादी को लेकर परिवार में उल्लास का मौहाल अब मातम में बदल गया है। लोगों का शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें