फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सात स्वर्ण के साथ विंध्याचल मंडल का जलवा, नौ पदक जीते

विज्ञापन
प्रदेशीय थांगता में स्वर्ण पदक विजेता मिर्जापुर की खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी थांग-ता प्रतियोगिता में रविवार को विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और दो रजत समेत नौ पदक जीते। सातों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि खेल शिक्षक एवं कोच सौरभ केसरी के निर्देशन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में स्नेहा ने 54 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में श्वेता यादव (54 किग्रा), प्रीति कुमारी (58 किग्रा), अंजनी कुमारी (52 किग्रा) और मनोरमा (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें