केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को विंध्य कारिडोर का शिलान्यास किया। इसके साथ ही परिक्रमा पथ के निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई। विंध्याचल मंदिर परिसर में हुए भूमि पूजन व आरती कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। विंध्य कॉरिडोर के प्रथम फेज की कुल लागत 128 करोड़ रुपये है। वहीं अष्टभुजा व काली खोह पर बने रोप-वे की लागत 16 करोड़ से अधिक है।
विंध्य कॉरिडोर के बृहद पयर्टन विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 128 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गयी है। जिसमें मां विन्ध्यवासिनी देवी कॉरिडोर तथा मंदिर पर परकोटा एवं परिक्रमा पथ, रोड एवं मेन गेट की अवस्थापना, मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों को जोड़ने वाले पहुंच मार्गों को सुदृढ़ीकरण, विंध्याचल मेला परिक्षेत्र में पार्किग, शॉपिंग सेंटर अन्य यात्रियों सुविधाओं के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। यह जल्द ही साकार रूप लेगा।
देखें अगली स्लाइड्स...।