फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय व मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। स्थानीय भभुआर में जल भराव समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बुधवार को बसपा नेता माता प्रसाद सिंह पटेल के नेतृत्व में विद्यालय व मुख्य सड़क पर धान की रोपाई कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में पूरा गांव जलमग्न हो गया है। विद्यालय व घरों में बरसात का पानी घुसा गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। जल भराव के चलते ग्रामीण घरों से नहीं निकल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल निकासी का इंतजाम नहीं किया गया तो राष्ट्रीय मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। समस्या पर ग्राम प्रधान पति सरोज पटेल ने बताया कि पूरे गांव का पानी रेलवे की जमीन से होकर निकलता था। रेलवे द्वारा चौड़ीकरण के चलते जल निकासी पूर्णतया बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक ग्राम भभुआर में जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में माता प्रसाद सिंह पटेल, संतोष सिंह, सरोज पटेल, प्रधान संगीता पटेल, दयाराम सोनकर, बिरेन्द्र पटेल, कान्ति सोनकर, किरन पटेल, मीरा पटेल, धनपत्ती सोनकर, राजू शर्मा, विकास सोनकर, आशोक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें