फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिसेज इंडिया बनने के बाद पहली बार गांव पहुंची गुंजन, हुआ जोरदार स्वागत

Mon, 01 Mar 2021 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
गुंजन विश्वकर्मा का किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिसेज इंडिया बनने के बाद अपने गांव पहुंचते ही गुंजन विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। वह मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील क्षेत्र के गौरा गांव की रहने वाली हैं। बिटिया गुंजन विश्वकर्मा का वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही परिवार के लोगों व अन्य गांव के लोगों द्वारा गुलदस्ता देकर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन


गुंजन विश्वकर्मा अपने पिता जय प्रकाश विश्वकर्मा के साथ सोमवार की सुबह मुंबई से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। बिटिया को लेने के लिए परिवार के दर्जन भर लोग वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। गुंजन विश्वकर्मा को अहमदाबाद के होटल गिफ्ट सीटी गांधी नगर में मिसेज इंडिया व ब्यूटीफुल बाडी का खिताब मिला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें