मिर्जापुर। अष्टभुजा स्थित डाक बंगले पर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुबोध राम व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने मंडल के सोनभद्र, भदोही व मिर्जापुर से आए जिलाध्यक्षों व विधानसभा अध्यक्षों को जीत का मंत्र दिया। बसपा नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में जिला पंचायत सदस्य जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा कर बसपा का परचम फहराने का निर्देश दिया। यूपी में 2022 होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से ही लगने का आह्वान किया। विधान सभा सीटो को जीतकर बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी गुड्डू राम, राज नारायन निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती, सद्दाम राईन, पूर्व विधायक सूर्यभान, शिवजोर पाल, हरिशंकर बिंद, सुरेंद्र मौर्य, जयराम पाल, गिरजा शंकर, मुन्ना लाल गौतम, राकेश पटेल, उमा शंकर भारती, महेंद्र भारती, राजेश देवा, राजेश दूबे, राजेश गौतम आदि उपस्थित रहे।