फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को गाली देते डॉक्टर का वीडियो वायरल, जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इलाज कराने आए मरीज को गाली और धमकी दे रहा है। युवक ने डॉक्टर का वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने के साथ ही ट्वीट कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की भी मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच का आदेश दिया है। सीएमओ ने टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले पेशाब रुक जाने पर एक युवक मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने पहुंचा। डॉक्टर के कहने पर उसे कैथेटर लगाया गया। कुछ देर बाद पेशाब होने पर उसे आराम हुआ तो उसने घर जाने से पहले कैथेटर निकलवा दिया। कैथेटर निकल जाने पर वह घर गया। रास्ते में उसे ब्लीडिंग होने लगी। इस पर वह विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चला गया। जहां मौजूद डॉक्टर उसका इलाज करने की बजाय उसे गाली देने लगा। युवक को गाली देते हुए उसे अस्पताल से भगाने लगा। डॉक्टर ने युवक को मरीज की तरह पेश आने की धमकी दी। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। लोगों ने ट्वीट कर जिलाधिकारी से डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मरीज के साथ अभद्रता और अमर्यादित भाषा के प्रयोग करने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। सीएमओ ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूएन सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें