फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का बुधवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकते हुए शव मिला। परिजनों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री का प्रेमी उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। इसके कारण पुत्री ने जान दे दी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती बुधवार को परिवार के साथ पटीदारी के विवाह में शामिल होने के लिए गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे तक युवती घर चली आई। घर पर उसकी बूढ़ी दादी थीं। बाकी परिवार के सदस्य शादी समारोह में ही थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे परिवार के सदस्य घर लौटे तो देखा कमरे में पंखे के राड पर साड़ी के सहारे युवती फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों की सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री आर्यन जायसवाल नाम के लड़के से प्रेम करती थी। आरोप लगाया है कि आर्यन उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर परेशान कर रहा था। इस बारे में पुत्री ने अपनी मां को सारी जानकारी दी थी। आर्यन को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया गया था, इसके बावजूद वह नहीं मान रहा था। इस कारण पुत्री मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। पुत्री की शादी की बात कहीं करने पर आर्यन फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे परेशान पुत्री ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के राड से लटक कर जान दे दी। उधर, बृहस्पतिवार को सुबह कटरा कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी प्रभात राय मामले की जांच करने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक आर्यन जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। उधर, आरोपी आर्यन ने युवती को पांच-पांच हजार रुपये का पांच चेक दिया था। जो उसके कमरे से मिला है। मृतका के भाई ने बताया कि घटना के बाद युवक के घर पहुंचे तो वो बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। युवती के भाई ने बताया कि रात को सभी लोग शादी से घर पहुंचे तो बहन के कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में अंधेरा था। लाइट जलाने पर वह फंदे से लटकी मिली। बेड पर जो स्टूल था, वह भी जस का तस था, जबकि फंदे पर लटकने के दौरान स्टूल गिर जाता है। इससे मौत संदिग्ध लग रही है। सीओ सिटी प्रभात राय का कहना है कि युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें