फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो लीटर दूध 43 बच्चों को वितरित करने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जमालपुर ब्लॉक के हिनौता कंपोजिट विद्यालय में चार दिसंबर को दो लीटर दूध 43 बच्चों में वितरित किया गया था। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बीएसए ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन में नमक-रोटी वितरित किए जाने की शिकायत के बाद दो लीटर दूध 43 बच्चों को पिलाने का ग्रामीणों ने हिनौता के कंपोजिट विद्यालय का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर देवमणि पांडेय ने मामले की जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिसंबर को दो लीटर दूध 43 बच्चों में वितरित किया गया था। वीडियो बनाए जाने के दौरान जब उनको किसी मामले में फंसाने की धमकी मिली तो उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब होने के मामले में लगाए गए आरोपों तथा जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक सरिता देवी को निलंबित कर दिया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर वायरल वीडियो की जांच खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर से कराई गई है। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब होने की बार-बार शिकायत होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए हिनौता कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता देवी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें