इस बारे में उसने गर्लफ्रेंड से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी लड़के ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है और ब्लैकमेल करता है। शुभम का कहना है कि उसने जब इस बारे में लड़की की मां को बताया तो उसने उल्टा उसे फंसाने की धमकी दी।
एक जुलाई को शुभम ने 112 पर फोन किया और थाने जाकर पूरी बात बताई पर तीन घंटे तक बैठाने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे परेशान युवक ने वीडियो बनाकर पुलिस, लड़की की मां और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और रात में फंदे से लटक गया।
शुभम के पिता सूरज देव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी है पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच सीओ चुनार को सौंपी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
शुभम के चचेरे भाई ने वीडियो को चुनार क्लब नाम के फेसबुक पर अपलोड किया है। इसके बाद से शुभम को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। लोग पोस्ट पर कमेंट कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।