फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: खेत गई महिला से छेड़खानी कर बनाया वीडियो, तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Wed, 22 Mar 2023 10:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को शौच के लिए खेत में गई महिला के साथ 8 युवकों ने अकेला पाकर छेड़खानी कर वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर वायरल की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
खेत गई महिला से छेड़खानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को शौच के लिए खेत में गई महिला के साथ 8 युवकों ने अकेला पाकर छेड़खानी कर वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर वायरल की धमकी भी दी थी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही तीन नामजद व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मनियर थाना के एक गांव में पांच दिन पूर्व रात में शौच करने को महिला गई थी। आरोप है कि गांव के ही आठ-दस लड़कों ने महिला को पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगे और उसका वीडियो भी बना लिए। पीड़िता थाना में शिकायत करने जा रही थी तो आरोपियों ने रास्ते में रोक कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विवाहिता का पति रहता है दिल्ली

विवाहिता ने दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे अपने पति को इसकी सूचना दी। पति गांव आया तो उनके साथ विवाहिता मनियर थाने में तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ शिकायत की। इस बाबत थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी घर छोड़ फरार हैं।

Trending Videos

किशोरी से छेड़खानी में तीन पर मुकदमा

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ मार्च की रात किशोरी से छेड़खानी की घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि नौ मार्च को उनकी 15 वर्षीय पुत्री रात करीब साढ़े 10 बजे लघुशंका के लिए निकली थी। इस बीच आरोपियों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे तो आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी उदय प्रताप सिंह, रत्नेश पांडेय व राहुल शर्मा के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

अश्लील वीडियो अपलोड करने पर मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री का पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया है। इससे उनकी पुत्री तनावग्रस्त चल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी अभ्यास कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें