फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: जीजा की मां के अंतिम संस्कार में आया साला गंगा में डूबा, नहीं लग सका सुराग

Wed, 22 Mar 2023 09:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के बरैनी घाट पर जीजा की माता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया किशोर नहाते समय गंगा में डूब गया। स्थानीय मछुआरे और गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
बरैनी घाट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के बरैनी घाट पर जीजा की माता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया किशोर नहाते समय गंगा में डूब गया। स्थानीय मछुआरे और गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जद्दूपुर निवासी संजय कुमार पुत्र बैजनाथ की माता का निधन हो गया।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए परिजन मिर्जापुर जिले के कछवां स्थित बरैनी घाट आए थे। उनमें संजय कुमार का साला निगम कुमार (17) पुत्र राजेश कुमार निवासी पनियरा थाना राजातालाब वाराणसी भी आया था। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग गंगा में स्नान करने लगे तो निगम भी नहाने लगा।

लोग जल दे रहे थे, तभी निगम गहरे पानी में डूबने लगा। नहा रहे लोग भी तैरना नहीं जानते थे। निगम को डूबते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन स्थानीय मछुआरे गंगा में छलांग लगाकर खोजबीन करने लगे।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गोताखोर को बुलाकर खोजबीन कराई लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

निगम तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा है। पिता राजेश मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार में आया किशोर नहाते समय गंगा में डूब गया है। उसकी तलाश कराई गई, परंतु पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम बुलाकर खोजबीन कराई जाएगी।

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द गांव निवासी गुलाब शंकर यादव ने अपनी पुत्री प्रीती यादव की शादी अप्रैल 2018 में अदलहाट थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव निवासी दीपक यादव के साथ की थी। दोनों से एक पुत्री है। दीपक और उसके भाई जितेंद्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। घर में प्रीती अपनी पुत्री और सास-ससुर के साथ रहती थी। सास-ससुर दोपहर में घर में खाना खाने के बाद खेत में चले गए। देर शाम घर लौटे तो कमरा बंद था। झरोखे से देखा तो प्रीती फंदे से लटकते दिखी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता गुलाब शंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक यादव, सास जीरा देवी, ससुर रामवृक्ष यादव, देवर जितेन्द्र यादव, ननद गुड्डी व भांजी रिशू के खिलाफ दहेज हत्या की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि विवाहिता ने फंदे में लटककर जान दी है। मायके वालों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें