फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद ने संभाली विंध्याचल की व्यवस्था, सीएम योगी को बनाया गया अध्यक्ष

Thu, 31 Mar 2022 04:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो जयेंद्र चतुर्वेदी, मिर्जापुर

सार

कुछ दिन पहले तक विंध्याचल मंदिर की व्यवस्था विंध्य विकास परिषद देख रही थी पर अब मंदिर परिसर की संपूर्ण व्यवस्था व प्रबंधन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद की जिम्मे हो गई है।
विज्ञापन
विंध्याचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल मंदिर क्षेत्र में स्थापित मंदिरों पर उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का नियंत्रण होगा। परिषद ही मंदिर न्यास, दान, गैर सरकारी संगठन, कंपनी फर्मों तथा पर्यटकों आदि से मिलने वाले धन का प्रबंधन करेगी। कुछ दिन पहले तक विंध्याचल मंदिर की व्यवस्था विंध्य विकास परिषद देख रही थी पर अब मंदिर परिसर की संपूर्ण व्यवस्था व प्रबंधन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद की जिम्मे हो गई है।

विज्ञापन


विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद विंध्याचल क्षेत्र में राज्य निधियों तथा अन्य राजस्व स्रोतों जैसे मंदिर न्यासों, दान, गैर सरकारी संगठन तथा पर्यटकों आदि से मिलने वाले धन या महंगी वस्तुओं, आभूषण व अन्य सामग्रियों पर नजर रखेगा। उन्हें सुरक्षित करने के साथ ही उनका लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी भी होगी।

इसी धन से विकास परियोजनाओं की वित्त व्यवस्था करना तथा उसका रख रखाव होगा। विंध्य विकास परिषद में 19 सदस्य थे। इसमें जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक पदेन उपाध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट पदेन सचिव तथा पार्षदों में क्षेत्राधिकारी विंध्याचल, तहसीलदार मिर्जापुर, थानाध्यक्ष विंध्याचल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका शामिल थे।

विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष, मंत्री, मंदिर व्यवस्था प्रमुख तथा दो अन्य व्यवस्थापिका सदस्य जो समाज के अध्यक्ष चुनते थे। इसी प्रकार श्रीविंध्य पंडा समाज की साधारण समाज के बहुमत से पांच सदस्य चुने जाते थे। दो सदस्यों का नामांकन जिलाधिकारी द्वारा होता था।

अब तक हिसाब किताब व खर्च का लेखा जोखा इत्यादि कार्य विंध्य विकास परिषद करता था। बिना विंध्य विकास परिषद के अनुमोदन के कोई भी कार्य नहीं होता था। सबसे ज्यादा सदस्य पंडा समाज से आते थे।
विज्ञापन

परिषद के सहयोग के लिए गठित होगी नियोजन तथा विकास समिति

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद जल्द ही अपने कार्य संबंधी निर्णयों में सहायता के लिए एक नियोजन तथा विकास समिति का गठन करेगी। समिति के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी मिर्जापुर, सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालक होंगे। पदेन में पुलिस अधीक्षक, विंध्याचल विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, विंध्याचल नगर पालिका परिषद के कार्यपालक अधिकारी, नगर और ग्राम नियोजन विंध्याचल मंडल सह योजनाकार, मिर्जापुर में प्रत्येक स्थानीय निकाय का अध्यक्ष, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग, अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, अधीक्षण अभियंता जल निगम, प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोनभद्र, अधीक्षण पुरातत्वविद वाराणसी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाराणसी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें